Author Overview

जन्म : 19 दिसम्बर, 1938, जावरा (म.प्र.)। शिक्षा : एम.ए., पी-एच.डी., डी.लिट्.। प्रतिष्ठित आलोचक, सम्पादक, नाटककार। दो दर्जन मौलिक तथा एक दर्जन सम्पादित ग्रन्थ। प्रमुख कृतियाँ : कविता की तीसरी आँख, कालयात्री है कविता, रचना एक यातना है, अतीत के हंस : मैथिलीशरण गुप्त, जयशंकर प्रसाद की प्रासंगिकता, मेघदूत : एक अन्तर्यात्रा, शमशेर बहादुर सिंह, नरेश मेहता सौंदर्य का तात्पर्य, समय का विवेक (आलोचना), इला, साँच कहूँ तो, फिर से जहाँपनाह (नाटक), अनुष्टप, हिन्दी कविता की प्रगतिशील भूमिका, प्रेमचंद : आज (सम्पादित), हिन्दी : कल आज और कल। अनेक कृतियाँ विभिन्न भारतीय भाषाओं व अंग्रेजी में अनूदित। पुरस्कार—आचार्यरामचन्द्र शुक्ल पुरस्कार, आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी पुरस्कार, रामवृक्ष बेनीपुरी पुरस्कार, श्री शारदा सम्मान आदि। भारत सरकार के कई मन्त्रालयों में हिन्दी सलाहकार मंडल के सदस्य, सलाहकार नेशनल बुक ट्रस्ट, साहित्य अकादेमी, सदस्य विद्या परिषद्, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय, पूर्व निदेशक भारतीय भाषा परिषद्, कोलकाता एवं भारतीय ज्ञानपीठ।

Other Books By Gopinath Mohanti