Author Overview

कवि, कथाकार, उपन्यासकार। साहित्य तथा जन विज्ञान और साक्षरता आन्दोलनों में पिछले तीस वर्षों से सक्रिय। वर्तमान में डॉ. सी.वी. रामन् विश्वविद्यालय तथा आईसेक्ट विश्वविद्यालय के चांसलर तथा आईसेक्ट नेटवर्क, राज्य संसाधन केन्द्र एवं वनमाली सृजन पीठ के अध्यक्ष हैं। कृतियाँ : हल्के रंग की कमीज़ रेस्त्रां में दोपहर, प्रतिनिधि कहानियाँ (कहानी), राग केदार क्या पता कॉमरेड मोहन (उपन्यास), कहीं और सच होंगे सपने, कोना धरती का, इस-अ-कवि समय में (कविता। लेखक और प्रतिबद्धता, माँस्को डायरी (अनुवाद)। कला की संगत, अपने समय में (कला)। संपादन : वनमाली समय, आख्यान का आंतरिक संकट, उपन्यास की नयी परंपरा का संपादन। लंबे समय में 'उद्भावना’ के संपादक मंडल से सम्बद्ध। सम्प्रति पत्रिका 'समावर्तन' के सम्पादक मंडल में। 'रंग संवाद’ का संपादक। पुस्तक 'कम्प्यूटर : एक परिचय’ को भारत सरकार का 'मेघनाद साहा’ पुरस्कार। 'कम्प्यूटर की दुनिया’ एवं 'कम्प्यूटर आपके लिए शृंखला में छ: अन्य पुस्तकों का लेखन। विज्ञान केंद्रित बीस पुस्तकों का संपादन। हिन्दी पत्रिका 'इलेक्ट्रॉनिकी आपके लिये’ का संपादन। कई विज्ञान नाटकों सहित 'गैलोलियो’ का हिन्दी में अनुवाद तथा मंचन। पुरस्कार/सम्मान : दुष्यन्त कुमार पुरस्कार, राष्ट्रीय विज्ञान प्रचार पुरस्कार, डॉ. शंकर दयाल शर्मा पुरस्कार, इंडियन इनोवेशन अवॉर्ड तथा नैसकॉम आई.टी. इनोवेशन अवॉर्ड एवं एशियन फोरम का प्रतिष्ठित अवॉर्ड प्राप्त। प्रतिष्ठित श्वॉब फाउंडेशन अवॉर्ड तथा सीनियर अशोक फेलोशिप।  

Other Books By Santosh Chaubey