Author Overview

जन्म 29 नवंबर, 1913 को बलरामपुर, गोण्डा (उ.प्र.) में और शिक्षा बलरामपुर, लखनऊ, अलीगढ़ और दिल्ली में। अली सरदार जा$फरी का लेखकीय जीवन 1938 में प्रकाशित उनके कहानी-संग्रह ‘मंजि़ल’ से आरम्भ हुआ। अभी तक उनके 11 काव्य-संकलन, 2 नाटक, 1 कहानी-संग्रह, 1 संस्मरण-रिपोर्ताज, और 3 निबन्ध-संग्रह प्रकाशित हुए हैं। उनकी कई प्रमुख रचनाएँ अन्य भारतीय भाषाओं सहित विश्व की अनेक भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं। अली सरदार जाफरी अनेक पुरस्कारों एवं उपाधियों से सम्मानित हुए, जिनमें ज्ञानपीठ पुरस्कार, सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार एवं ‘पद््मश्री’ सम्मिलित हैं। सन् 2000 में निधन।

Other Books By Ali Sardar Jafri